इस साल Maddock Films की तरफ Sky Force के बाद दूसरी फिल्म Chhaava होने वाली है। Chhaava Movie मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, फिल्म महाराज का किरदार Vicky Kaushal और महाराज की पत्नी का किरदार Rashmika Mandanna निभा रहे है।
Table of Contents
Chhaava Movie (2025)
Laxman Utekar द्वारा निर्देशित Chhaava Movie एक हिंदी भाषा की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। Laxman एक हिंदी और मराठी डायरेक्टर है जिन्होंने Luka Chuppi, Mimi, Zara Hatke Zara Bachke और Lalbaugchi Rani जैसी फिल्मे भारतीय सिनेमा को दी है।
छावा फिल्म को Maddock Films के बैनर तले Dinesh Vijan द्वारा निमित किया गया है। फिल्म की शूटिंग मई 2024 में समाप्त हो गई है। छावा फिल्म में सिनेमेटोग्राफी सौरभ गोस्वामी, एडिटिंग मनीष प्रधान द्वारा की गई है और म्यूजिक A. R. Rahman द्वारा रचित है।
Release Date
Chhaava (Maratha king Chhatrapati Sambhaji Maharaj) Movie 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 2024 में ही आने वाली थी किन्तु Pushpa 2 से क्लैश के चककर में फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे खिसका दिया गया।
Chhaava Movie Story
ऐतिहासिक एक्शन पर बनी छावा फिल्म मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) के जीवन पर आधारित है, यह Shivaji Sawant के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण (adaptation) है। फिल्म को लिखा है Rishi Virmani और Laxman Utekar ने।
कौन थे राजा छत्रपति संभाजी महाराज ?
मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज स्वराज्य और धर्म के रक्षक होने के साथ मराठा सम्राट और छत्रपती शिवाजी महाराज के उत्तराधिकारी थे। शौर्यता के लिये प्रसिद्ध संभाजी महाराज ने अपने कम समय के शासन काल में 210 युद्ध किये है, इनका मुख्य मुगल बादशाह औरंगज़ेब रहा था।
Star Casting
फिल्म में Chhatrapati Sambhaji का किरदार Vicky Kaushal, Yesubai Bhonsale (संभाजी महाराज की पत्नी) का किरदार Rashmika Mandanna, Aurangzeb का किरदार Akshaye Khanna, निभा रहे है।
- Ashutosh Rana
- Divya Dutta
- Neil Bhoopalam
- Santosh Juvekar
- Pradeep Rawat
Music & Trailer
छावा फिल्म में म्यूजिक A. R. Rahman द्वारा रचित हैं जबकि म्यूजिक के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म की तरह से, Teaser आया था जिसे लोगो पसंद किया था।